बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन के लिए निकले बोल बम सेवा समिति के भक्त
बसंत ध्रुव
कुरूद:– सावन महोत्सव 2024 का आयोजन बोल बम सेवा समिति कुरूद ने हमेशा की भाँति इस बार भी समिति के सभी काँवरिया सदस्यो के लिए खास व्यवस्था कर 226 कंवरियों एवं 25 सेवक सदस्यों सहित कुल 251काँवरियों का जत्था आज बाबा बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी संस्था पुरे प्रदेश मे इतनी बड़ी संख्या मे कंवारिया का जत्था ले जाने वाली पहली संस्था है जो पिछले 24 वर्षों से इतनी बड़ी संख्या मे बोल बम सदस्यो के लिए यात्रा की व्यवस्था करते आ रही है।