राज्य स्तरीय आवासीय हॉकी एकेडमी में जिले के तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन
शिवेन्द्र विश्वकर्मा
रायपुर:– राज्य स्तरीय आवासीय हांकी अकादमी मे बालोद जिले के तीन खिलडियो क्रमशः कु प्रतिमा ठाकुर पिता खूब लाल ठाकुर उम्र 14 वर्ष कक्षा 9 वी, कु नीलम पिता हेमलाल लोहले उम्र 14 वर्ष कक्षा 9 वी एवं कु गारिमा पिता भारत लाल यादव उम्र 13 वर्ष कक्षा 9 वी का चयन हुआ है ।
उलेखनीय है कि ज़िला हॉकी संघ एवं शबरी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कन्नेवाडा हाई स्कूल मैदान में सौ से अधिक बच्चों को कोच तोरण सिन्हा द्वारा हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमे से तीन बच्चों का रविशंकर विश्वविद्यालय स्थित राज्य आवासीय ट्रेनिंग अकादमी में चयन हुआ है। जहाँ पर रह कर हॉकी की बारीकियाँ सीखेगे तथा भविष्य में यह खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का प्रतिनिधित्व करेंगे।आज जिला कलेक्ट्रेट बालोद पहुंचने पर खिलाड़ियों का जिला हॉकी संघ के अध्य्क्ष तोमन साहू सहित कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने भी स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जिले में हॉकी के विस्तार के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। जहां पर खिलाड़ियों के स्वागत में सम्मान में कलेक्टर सहित हाकी संघ के जिला अध्यक्ष तोमन साहू, सचिव एवं कोच तोरण सिन्हा, युवा व्यवसायी व समाजसेवी दिनेश तापड़िया, दीपक तारम, हॉकी संघ के सदस्य राम कुमार सिन्हा, दुनेश साव एवं खिलाड़ियों के पालकगण भारत लाल यादव, हेमलाल लोहले, खूब लाल ठाकुर उपस्थित रहे।