संध्या अजेंद्र साहू ने क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद।

0
Share this news

विगत पंचवर्षीय कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए किए अपने विकास कार्यों को लोगों के समक्ष रखा।

बालोद सजग प्रहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत गुरूर के क्षेत्र क्रमांक 08 खुदनी की उम्मीदवार श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने नामांकन दाखिल के बाद अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क करते हुए अब तक के क्षेत्र में विकास के किए गए प्रयासों को सामने रखकर इस विकास की गति को और निरंतर गति से आगे बढ़ाने के लिए मतदाताओं से पुनः सेवा की मौका के लिए आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उनके समर्थकों में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला, श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने इस चुनाव में फिर से मतदाताओं का भरपूर स्नेह, आशीर्वाद मिलने के प्रति आश्वस्त नजर आई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों