भैय्याराम राम सिन्हा के इशारे पर हुआ पार्षद कुन्ती सिन्हा पर जानलेवा हमला

0
Share this news

                                                 रिपोर्टर शालू देवांगन

भारी वाहन की चपेट में आने से बाल–बाल बची पार्षद कुन्ती सिन्हा

बालोद :–  बालोद जिलांतर्गत नगर गुरुर के बाजार चौंक में स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा एवं उनके पति पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के संरक्षण में निर्माणाधीन अवैध कांपलेक्स को जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी गुरुर के नेतृत्व में पूरे लाव लश्कर के साथ दिनांक 12 जुलाई को ढहा दिया गया। इस दौरान उपरोक्त कार्यवाही से बौखलाए पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा के द्वारा प्रशासन के निर्देश पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ भद्दी भद्दी गालियों का बौछार करते हुए बदसलूकी कर शासकीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न करने के आरोप सहित अपने समर्थक महिलाओं को उक्त अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत करने वाली वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद श्रीमती कुन्ती सिन्हा के ऊपर जानलेवा हमला करने के लिए उकसाने का भी लगा है आरोप।

विदित हो कि उपरोक्त निर्माणाधीन अवैध कांप्लेक्स को ढहाए जाने से बौखलाए भैय्या राम सिन्हा के समर्थक महिलाओं के द्वारा पार्षद कुन्ती सिन्हा पर दिनदहाड़े घर में घुस कर जानलेवा हमला किया गया तथा उन्हें घसीटते हुए नेशनल हाइवे 930 में फेंक दिया गया जहां पर कुन्ती सिन्हा भारी वाहन की चपेट में आते आते बाल–बाल बची, उसके बाद भी बीच सड़क में उनके साथ मारपीट किया गया। घर के अंदर किए गए मारपीट को छोड़कर उपरोक्त घटना उनके घर के सामने लगे सी सी टीवी कैमरा में रिकार्ड हो गया है जो कि सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। साथ ही एक और भी विडियो वायरल होने की जानकारी मिल रहा है जिसमे भैय्या राम सिन्हा के द्वारा हमला करने वाली महिलाओं को कुन्ती सिन्हा पर हमला करने के लिए उकसाया जा रहा है। सभ्य समाज के लोगों के द्वारा हमला करने वाली महिलाओं की भर्त्सना सहित भैय्या राम सिन्हा के कृत्यों को लेकर आम जन मानस में थू–थू होने की खूब चर्चा हो रहा है। वहीं कुन्ती सिन्हा एवं उनके परिवार वालों तथा बालोद जिला के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा उपरोक्त हमले की कड़ी निन्दा करते हुए पुलिस थाना गुरुर में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। तथा भारतीय जनता पार्टी ने कुन्ती सिन्हा पर हमला करने वालों सहित हमला के लिए उकसाने एवं प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले भैय्याराम सिन्हा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है। अब देखना होगा कि उपरोक्त मामलों पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों