ट्रैक्टर ट्राली में विशेष चेंबर बनाकर कर रहे थे गांजा की तस्करी

0
Share this news

61किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालोद (सजग प्रहारी)। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर को निर्देश प्राप्त हुआ था। 23 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की बिना नंबर वाली महिन्द्रा ट्रेक्टर में दो लोग सवार है जो कि अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में विशेष चेंबर बनाकर मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है जिसे जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर होते हुए रायपुर की ओर ले जा रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम मरकटोला कैम्प के पास नेशनल हाईवे 30 पर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान एक लाल रंग की बिना नंबर वाली महिन्द्रा ट्रैक्टर जिसमे दो व्यक्ति सवार हो कर आ रहे थे जिसे रोका गया जो वाहन रोककर भागने लगा जिसे पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के द्वारा नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम शेर सिंग पिता श्याम सिंग उम्र 35 वर्ष निवासी ठिकरिया, थाना रुदावल जिला भरतपुर राजस्थान एवं अजय सिंग पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 20 वर्ष निवासी नारौली थाना रुदावल जिला भरतपुर राजस्थान बताया।
बिना नम्बर की उक्त ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 61.300 किलोग्राम कीमत छः लाख तेरह हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा ट्रैक्टर की कीमत आठ लाख रुपए तथा आरोपियों के कब्जे से चार सौ नब्बे रुपए कुल जुमला चौदह लाख तेरह हजार चार सौ नब्बे रुपए जप्त कर धारा 20(ख) NDPS  ACT कायम कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों