आम आदमी पार्टी ने पत्रकार विनोद नेताम पर हुए हमले की कड़ी शब्दों में किया निंदा।

0
Share this news

आम आदमी पार्टी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की किया है मांग।

बालोद(सजग प्रहरी)  पत्रकार विनोद नेताम को अगवा कर मारपीट किए जाने की कड़ी शब्दो में निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने थाना पहुंच कर विनोद नेताम पर हुए हमले की जानकारी ली। वहीं जिले में गुंडाराज चलाने वाले पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा एवं उनके गुर्गों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों से बातचीत की।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चोवेंद्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज एक पत्रकार पर कायराना हमला हुआ, उनके साथ जमकर मारपीट भी की गई, एक आदिवासी युवक पत्रकार के साथ हुई ऐसी मारपीट की घटना घोर निंदनीय है,पत्रकार हो या एक आम आदमी किसी के साथ भी ऐसी घटना होना घोर निंदनीय है,आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है, साथ ही पत्रकार भाई को न्याय मिले इसकी मांग करती है, मामले से जुड़े सभी अपराधियों पर FIR दर्ज होना चाहिए साथ ही तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए, ऐसा न होने पर पत्रकारों के आंदोलन को समर्थन देने आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर उनके साथ खड़ी है। वर्तमान सत्ता पक्ष की लचर कानूनी व्यवस्था के कारण ऐसा कृत्य बालोद जिले सहित छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रहा है कि जहां निर्वाचित पार्षद,पत्रकार सुरक्षित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों