सर्व समाज द्वारा भारत बंद के समर्थन में रैली निकाल कर सौंपेंगे ज्ञापन।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 01 अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण में कोटे पर कोटा अर्थात जाति वर्गीकरण एवं क्रिमिलेयर लागू करने के फैसले का विरोध एवं फैसला वापस लेने हेतु बाध्य करने के साथ ही लंबित एस.सी. एस.टी. और ओ.बी.सी. जाति जनगणना शीघ्र करने ओबीसी आरक्षण में लागू  क्रिमिलेयर की बाध्यता हटाए जाने शासकीय व अशासकीय के साथ सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के सभी उपक्रमों में आरक्षण रोस्टर का पालन कराने, छत्तीसगढ़ राज्य में  आरक्षण संशोधन विधेयक को लागू करने एवं भारत सरकार द्वारा जारी अध्यादेश पारित कर आरक्षण को संविधान की नवमी अनुसूची में शामिल करने आदि विषयों को लेकर एस.सी.,एस.टी. और ओ.बी.सी. वर्ग द्वारा 21 अगस्त 2024 दिन बुधवार को भारत बंद के फैसले का गुरुर तहसील सर्व समाज द्वारा भी आव्हान किया गया है। इसके तहत देश के महामहिम राष्ट्रपति व महामहीम राज्यपाल को रैली पश्चात एस.डी.एम. के माध्यम से  संध्या 4:00 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। सर्व समाज गुरुर तहसील  द्वारा जारी विज्ञप्ति में गुरुर तहसील के समस्त एस.सी., एस.टी. और ओ.बी.सी. समाज के सभी जातियों के समाज प्रमुखों को अपने सामाजिक पदाधिकारी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में सुबह 10:00 बजे से अंबेडकर चौक गुरुर में उपस्थिति होने हेतु निवेदन किया गया है।

                       रिपोर्टर विनोद नेताम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों