पूर्व विधायक के गुर्गों ने पत्रकार का अपहरण कर जम कर किया मारपीट।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)बालोद जिले में विगत पांच छः सालो से कांग्रेस शासन काल से लेकर अब तक पत्रकारों के विरुद्ध राजनीतिक साजिश एवं हमला थमने का नाम ही नही ले रहा है। इसके पूर्व भी पत्रकारों के खिलाफ झूठी साजिश रचकर उन्हें जेल भेजवाने के साथ ही साथ उनके वाहनों पर भी तोड़फोड़ किए जाने की घटनाएं घटित हो चुकी है। आज एक बार फिर जिले के मुखर पत्रकार विनोद नेताम के साथ स्थानीय विधायक का पति पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा के गुर्गों ने पत्रकार विनोद नेताम का अपहरण कर बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय में ले जाकर जमकर मारपीट किए जाने की जानकारी मिला है वहीं मारपीट से पत्रकार विनोद नेताम को गंभीर रूप से अंदरूनी चोटें आई है जिसके चलते उनकी तबियत लगातार बिगड़ता जा रहा है तथा उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरुर में चल रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोर्टल टॉप भारत न्यूज के पत्रकार विनोद नेताम को आज दिनांक 30 जुलाई 2024 को लगभग 12 बजे के आसपास पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के गुर्गों के द्वारा बलात रूप से अपहरण कर विधायक कार्यालय ले जाकर सुमित राजपूत, तुलेश सिन्हा, साजन पटेल, ओंकार महमल्ला और अन्य लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी देकर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हाथ मुक्का से जमकर मारपीट किया गया है। मामले पर गुरुर पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा  191 (2),  296, 115(2), 351(2) (3) 140(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों