श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने इस बार की दिवाली क्षेत्र की विशेष विकलांग लोगों के साथ मनाई।
संध्या अजेंद्र साहू ने की बेहतरीन प्रयास
ना बोल सकने, ना सुन पाने, ना चल सकने, ना देख पाने वालों के साथ मनाई 2024 की दीपावली।
बालोद (सजग प्रहरी)। इस दीपावली उन बुजुर्गो के साथ जो जीवन में कभी बोल नहीं सकते, जीवन में कभी दोनों पैरों से चल नहीं सकते, जीवन में कभी सुन नहीं सकते या किसी को अपने ही परिवार के लोगों ने द्वारा हतोत्साहित कर अकेले जीवन यापन के लिए छोड़ दिये गए ऐसे दीन दुखियों के नाम दीपावली करने का फैसला गुरुर जनपद पंचायत की जनपद सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने लिया था जिसको मूर्तरूप देते हुए अपने जनपद क्षेत्र के ऐसे पूज्य जनता जनार्दन की जानकारी लेकर उनके घर पंहुच कर और गांव के बुजुर्ग जनों को घर में बुलाकर उनका मुंह मीठा कराकर गुलाल चंदन सहित उन्हें श्रीफल और शाल भेंटकर इस दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान श्रीमती संध्या साहू ने कहा कि हमें जो मानव जीवन मिला है उस जीवन को सार्थक बनाने के लिए हमे अच्छे कर्म करना बहुत ही जरूरी है, इसी कार्य को मैने करने का छोटा सा प्रयास इन ना बोल सकने वाले, ना चल सकने वाले, ना सुन सकने वाले, ना देख सकने वालों के साथ दीपावली की खुशी बांटने का प्रयास करने की कोशिश की हूं। उन्होंने आगे कहा कि मै बहुत ही प्रसन्न व अभिभूत हूं कि मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ है l साथ ही साथ आप सभी देश, प्रदेश, जिले, ब्लाक, ग्रामवासियों को भी दीपावली की बधाई प्रेषित करती हूँ l
ब्यूरो चीफ– विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
