कैरा चैन हार्वेस्टर के डीलर ने किया किसानों के साथ धोखाधड़ी, किसानों ने किया पुलिस में शिकायत।
बालोद (सजग प्रहरी)। कैरा कंपनी के चैन हार्वेस्टर को अन्य कंपनी से बेहतर बताते हुए किसानों को झांसा देकर हार्वेस्टर बेचने के बाद डीलर के द्वारा किसानों से किए वादे से मुकरकर किसानों को उनके हाल पर छोड़ देने तथा मोबाइल काल नहीं उठाने व बताए गए ठिकाने से गायब हो जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के किसानों ने किया है पुलिस में शिकायत।
बालक दास विजय हार्वेस्टर पार्ट्स का कर्मचारी
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमदी तहसील व जिला धमतरी में विजय चैन हार्वेस्टर पार्ट्स नाम से कैरा कंपनी के चैन हार्वेस्टर का डीलर नन्द कुमार मारकंडे ने फर्म खोल रखा है जिसका पता बताकर क्षेत्र के किसानों को कैरा कंपनी का चैन हार्वेस्टर बेचने का काम करने की मिली है जानकारी। नन्द कुमार मारकंडे के आश्वाशन पर भरोसा कर कैरा कंपनी के चैन हार्वेस्टर खरीदे किसानों में से किसान खिमेंद्र साहू एवं भगवत साहू ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि कैरा कंपनी की चैन हार्वेस्टर मशीन सप्लाई करने वाले संस्था के अपने आपको कर्मचारी बताने वाले बालक दास नामक व्यक्ति उनके घर आकर उनसे मिला तथा उन्होने बताया कि समीपस्थ ग्राम आमदी, तहसील व जिला धमतरी में कैरा कंपनी की चैन हार्वेस्टर मशीन का ब्रांच आफिस खुला हुआ है। बालक दास ने उन्हें कैरा कंपनी की चैन हार्वेस्टर मशीन खरीदने हेतु प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि कैरा कंपनी की चैन हार्वेस्टर मशीन अन्य कंपनी की हार्वेस्टर मशीन से बेहतर सर्विस देता है।
तथा उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया कि कैरा कंपनी की चैन हार्वेस्टर मशीन में यदि किसी भी प्रकार की खराबी आने पर कंपनी के इंजिनियरों के द्वारा पांच वर्षों तक फ्री सर्विसींग सेवा दिया जायेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि कैरा कंपनी की हार्वेस्टर मशीन में छः माह के अंदर किसी भी प्रकार की कोई खराबी आने पर उनकी अपनी पसंद की किसी अन्य कंपनी की दूसरी हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। तथा उनकी पसंद की कंपनी का हार्वेस्टर मशीन उपलब्ध नहीं करवा पाने की स्थिति में उनके द्वारा भुगतान किए गए रकम वापस कर कैरा कंपनी की हार्वेस्टर मशीन वापस ले लेगा।वहीं दो चार दिनों के बाद नंद कुमार मारकंडे नाम का आदमी उनके घर आया तथा उन्होंने बताया कि वे ग्राम आमदी, तहसील व जिला धमतरी स्थित विजय चैन हार्वेस्टर पार्टस दुकान के संचालक है तथा वे कैरा कंपनी की हार्वेस्टर मशीन के अधिकृत डीलर भी हैं। तथा उन्होनें उपर नामांकित व्यक्ति बालक दास के द्वारा कहे गए बात एवं दिए गए भरोसा को पुनः दोहराते हुए कैरा कंपनी की हार्वेस्टर मशीन खरीदने हेतु प्रेरित किया। तब उन्होंने बालक दास एवं नंद कुमार मारकंडे की बातों पर भरोसा कर उनके कहे अनुसार कैरा कंपनी की हार्वेस्टर मशीन खरीद लिया।
लेकिन खरीदे गए उक्त कैरा कंपनी की हार्वेस्टर मशीन में तीन दिन बाद ही खराबी आ गया जिसके तहत धान काटते समय काटे गए धान का 30 से 35 प्रतिशत दाना मशीन से बाहर गिरने लगा जिसके चलते धान कटवाने वाले ग्राहक किसान उक्त हार्वेस्टर मशीन से धान कटवाने से मना करने लगे हैं।
तथा किसानों के अब तक के काटे गए धान फसल के दौरान मशीन से बाहर गिरे धान के नुकसानी के बदले संबंधित किसानों को उनके द्वारा चालीस हजार रूपये की भरपाई करना पड़ा है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त हार्वेस्टर मशीन में खराबी आ जाने की जानकारी बालक दास एवं नंद कुमार मारकंडे को दिए जाने पर उनके द्वारा जगरूप सिंग नाम का मिस्त्री को मशीन सुधारने भेजा गया लेकिन जगरूप सिंग उक्त मशीन को खेत में एक राउंड चला कर देखा एवं उसका विडियो बनवाकर बोला कि मशीन को सुधारने कंपनी का इंजिनियर आएगा कहकर चला गया। लेकिन अब तक कंपनी का कोई भी इंजिनियर उक्त मशीन को सुधारने नही आया है जिसके चलते उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है।
इस बीच उक्त हार्वेस्टर मशीन का हाईड्रोलिक पाइप भी घटिया किस्म के होने के कारण फट गया जिसे बदलवाने उनके फर्म विजय हार्वेस्टर पार्टस की दुकान ग्राम आमदी लेकर गया जहां पर बालक दास के द्वारा कहा गया कि अभी उनके दुकान में हाईड्रोलिक पाइप नही है। उन्होनें पीड़ित किसान को धमतरी के अन्य किसी दुकान से खरीदकर लाने कहा तब उन्होंने अपनें रूपयों से हाईड्रोलिक पाइप खरीदकर लाया जिसे उनके द्वारा फिट करवाया गया। तथा मशीन से बाहर गिर रहे धान की दाना को रोकने के लिए अविलंब इंजिनियर भेजने की भरोसा दुहराया लेकिन अब तक कोई इंजिनियर नही भेजा गया है तथा समस्या यथावत बना हुआ है जिसके चलते उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने नन्द कुमार मारकंडे पर आरोप लगाते हुए बताया कि अब तो वे दुकान छोड़कर गायब भी हो गया है तथा उनका फोन काल भी स्वीकार नही कर रहा है उन्होंने बालक दास एवं नंद कुमार मारकंडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर उनके साथ आर्थिक रूप से धोखाधड़ी कर उनके साथ विशसघात कर उन्हें आर्थिक एवं मानसिक रूप से नुकसान पहॅुचाया है। तथा पीड़ित किसान ने उपरोक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया है।
