ग्राम कंवर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

0
Share this news

मुख्य अतिथि अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो मण्डल गुरुर ने फीता काट कर किया शुभारंभ।

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के ऐतिहासिक ग्राम कंवर के युवाओं की विशेष प्रयास एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एक दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अजेंद्र साहू, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा मण्डल गुरुर थे जिन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री अजेंद्र साहू ने ग्राम कंवर के युवा साथियों की इस तरह के प्रयास का खूब सराहना किया। उन्होंने कहा कि जिन युवा साथियों ने इतनी बड़ी सोच को सार्थक बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए हैं निश्चित ही अंचल सहित दूरस्थ क्षेत्र के हमारे युवा साथियों मे भी एक जोश,जुनून और एक उत्साह भरने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। वास्तव में इस गांव के युवा साथियों ने इस छत्तीसगढ़ राज्य के अनेक ग्रामों के अनेक युवाओं की जीवन को नई दशा और दिशा देने का एक सुंदर सा प्रयास किया है इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे युवा साथी अपने प्रतिभा को निखारेंगे और जिन युवा साथियों को अपने आपके खेल कूद मे कुछ कमी महसूस होगी वह उस कमी को पूरा करने के लिए और अपने आप को सशक्त बनाने, मजबूत बनाने के लिए आगे आयेंगे। मुख्य अतिथि श्री अजेंद्र साहू ने समस्त ग्रामवासियों सहित युवा साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन सभी खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता निभाये हैं तथा इस आयोजन में प्रतिभागी बन रहे हैं , उन सभी की उज्जवल भविष्य की कामना किया।

                 ब्यूरोचीफ –विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों