संध्या अजेंद्र साहू ने सेवा सरकारी समिति खुंदनी में धान खरीदी का किया शुभारंभ।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।   बालोद जिला अंतर्गत सेवा सरकारी समिति खुंदनी में भी पुरी तैयारी के साथ जनपद सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू की अतिथित्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दिनांक 14 नवंबर को प्रारंभ किया गया। जहां पर क्षेत्र की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती साहू ने छत्तीसगढ़ महतारी, मां अन्नपूर्णा देवी एवं विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर खरीदी प्रारंभ करवायी।

इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों सहित जन–प्रतिनिधिगण, पंच, सरपंच एवं ग्रामीण अध्यक्ष गण भी उपस्थित थे। श्रीमती साहू ने क्षेत्र के किसानों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

      बालोद जिला ब्यूरोचीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों