छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली के उपलक्ष्य में फाईव प्लस ग्रुप के सदस्यों ने रोपे पौधे।
बालोद (सजग प्रहरी)। एक कदम प्रकृति की ओर उद्देश्य को लेकर क्रेज़ी फाईव प्लस ग्रुप डांडेसरा के सदस्यों ने प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर, बांस, कदम, पारिजात, करण, इमली आदि प्रजाति के 150 से भी ज्यादा पौधों का रोपण किया।
विदित हो कि ग्रुप के सदस्यों के द्वारा अधिकांश पौधे पंचायत भवन के परिसर मे लगाया गया है तथा उसके बाद मुक्ति धाम और गाँव के पश्चिम दिशा के तालाब पार मे पूरी सुरक्षा के साथ लगाया गया है। ग्रुप के सदस्यों ने बताया की वे सभी सन 2016 से लगातार पेड़ लगाते आ रहे है। उन्होंने दिखाया जिसमें से कई पेड़ तो काफी बड़े हो चुके है जो फल और छाया भी देने लगे है। पेड़ लगाने का कार्य सरपंच पति दुष्यंत सोनबोइर व ग्रुप के सभी सदस्यों के द्वारा पेड़ों का पूजन कर किया गया। इस वृक्षारोपण कार्य में टेकेश्वर साहू, दीपक साहू, चुम्मन लाल साहू, रिखी राम साहू, हेमेंद्र साहू, दिलीप साहू, ओमप्रकाश साहू, कृष्णा साहू, , विरेंद्र साहू, छात्रपाल साहू, ओमप्रकाश साहड़ा, यादराम साहू, लक्ष्मण साहू,कु. रोशनी, कु. आलिया, कु. लीज़ा साहू, दिव्यांश साहू आरव साहू, कन्हा साहू सभी ने अपना विशेष सहयोग दिया। ग्रुप के अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा की मानव जीवन के लिए पेड़ों को लगाना बहुत जरूरी है.. पेड़ लगाओ जीवन बचाओ।