नन्द कुमार साहू ने संभाला सेवा सरकारी समिति पलारी में प्राधिकृत अधिकारी की जिम्मेदारी।

बालोद (सजग प्रहरी)।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सरकारी समिति पलारी के उपार्जन केंद्र सनौद में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें प्राधिकृत अधिकारी नंदकुमार साहू ने शपथ कर संभाला जिम्मेदारी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर पूर्व सांसद प्रतिनिधि , अध्यक्षता आशीष साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत सनौद, विशिष्ट अतिथि लीला राम सोनबर पूर्व जनपद सदस्य सनौद, प्रेमलाल साहू पूर्व सदस्य सेवा सरकारी समिति पलारी, मनीष साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा मंडल गुरुर, मितेश साहू महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा मंडल गुरुर के अतिथि में शपथ ग्रहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गंजीर ने प्राधिकृत अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और कहा की सेवा सरकारी समिति के कर्मचारी के साथ मिलकर किसानों की हर समस्या का समाधान करेंगे और कोई भी समस्या आता है उस पर त्वरित समाधान हो तथा सभी एक साथ मिलकर काम करें। प्राधिकृत अधिकारी नंदकुमार साहू जी ने कहा कि मैं सभी को एक साथ लेकर काम करूंगा और किसानो की जो भी समस्या होगा उसका समाधान करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर अमित कुमार सिन्हा प्रभारी प्रबंधक, नरोत्तम विश्वकर्मा, देवघर साहू जी , युगल किशोर साहू , हेमलाल साहू , कुमार साहू , महेश्वर साहू , महेश साहू, दिनेश सिन्हा , गेंद लाल साहू , आसाराम साहू, छगन लाल सोनगुर्द , राजेश साहू एवं पांचो गांव के वरिष्ठ किसान जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार श्री अमित कुमार सिन्हा जी ने किया।
बालोद जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
