पुरूर सोसायटी में द्वारिका सिन्हा ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार।

बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति पुरूर में वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका सिन्हा ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक पवन साहू ने उपस्थित किसानों के समक्ष संबंधित दस्तावेज सौंप कर गुलाल लगाकर श्री सिन्हा जी का स्वागत किया तथा चार्ज दिलाया। वहीं उपस्थित किसानों ने भी श्री सिन्हा जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति पुरूर में श्री सिन्हा जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।

अवगत हो कि श्री द्वारिका सिन्हा जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके सक्रियता तथा जन सेवा को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति पुरूर में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है। क्षेत्र के किसानों ने श्री सिन्हा जी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे किसानों के समस्याओं को मुखरता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं श्री सिन्हा जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा तथा किसान हित में मुझसे जो बन पड़ेगा पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक पवन साहू ने कार्यक्रम उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
बालोद जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
