सोरर सोसायटी में जागेश्वर साहू ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार।

0
Share this news

 

बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति सोरर में वरिष्ठ भाजपा नेता जागेश्वर साहू ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक भगत साहू सहित पर्यवेक्षक होमंत पटेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष साहू कृषक गण गोकुल साहू, शारदा साहू, प्रकाश साहू, नेमन कुमार साहू, भूपेश साहू, सुमन साहू ,सुमन साहू, संतोष साहू, संतोष सिहारे, ललित नेताम तथा उपस्थित किसानों ने गुलाल लगाकर श्री साहू जी का स्वागत किया।
वहीं उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री साहू जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति सोरर में श्री साहू जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।
अवगत हो कि श्री जागेश्वर साहू जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने शक्ति केन्द्र सोहपुर संयोजक के पद को सुशोभित करते हुए क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके सक्रियता तथा जन सेवा को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति सोरर में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है। क्षेत्र के किसानों ने श्री साहू जी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे किसानों के समस्याओं को मुखरता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं श्री साहू जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा तथा किसान हित में मुझसे जो बन पड़ेगा पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक भगत साहू ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों