धनोरा सोसायटी में परमानंद साहू ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति धनोरा में भाजपा नेता परमानंद साहू ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक मनहरण साहू सहित सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर नोता राम यादव तथा सोसायटी के कर्मचारीगण भावेंद्र साहू, पोखन लाल साहू, डोमेन सिन्हा, फूलचंद निषाद एवं अशवन कुमार साहू तथा धान बेचने सोसायटी पहुंचे कृषक गणों ने गुलाल लगाकर श्री साहू जी का स्वागत किया। तथा उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री साहू जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति धनोरा में श्री साहू जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।

अवगत हो कि श्री परमानंद साहू जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके सक्रियता तथा जनसेवा कार्य को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति धनोरा में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है। क्षेत्र के किसानों ने श्री साहू जी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे किसानों के समस्याओं को मुखरता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं श्री साहू जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा तथा किसान हित में मुझसे जो भी बन पड़ेगा पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक मनहरण साहू ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
