प्राधिकृत अधिकारी मनोहर किशोर ने सेवा सरकारी समिति घोघोपुरी में किया पदभार ग्रहण।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति घोघोपुरी में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर किशोर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर शर्मा, लिखेश्वर साहू, सरपंच लीला राम सिन्हा, जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका गंजीर, भूखन निषाद, पेवन साहू सहित क्षेत्र के अन्य कृषक गणों की उपस्थित में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक शिव कुमार निषाद सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर भेल साहू , कर्मचारी नेतराम साहू ने प्राधिकृत अधिकारी श्री किशोर जी का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री किशोर जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति घोघोपुरी में श्री किशोर जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।

अवगत हो कि श्री मनोहर किशोर जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति घोघोपुरी में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है।
इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी श्री मनोहर किशोर जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित हर योजनाओं का लाभ हर किसानों तक पहुंचे उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर श्री लिखेश्वर साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा प्रभारी प्रबंधक शिवकुमार निषाद ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
