धनेली सोसायटी में राम कुमार साहू ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी की जिम्मेदारी।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति धनेली में भाजपा नेता रामकुमार साहू ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी की जिम्मेदारी। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक सहित सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा सोसायटी के कर्मचारीगण तथा धान बेचने सोसायटी पहुंचे कृषक गणों ने गुलाल लगाकर श्री साहू जी का स्वागत किया। सेवा सरकारी समिति धनेली में श्री साहू जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।
अवगत हो कि श्री रामकुमार साहू जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता है, उनकी अपनी मिलनसार व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र के राजनीतिक व सहकारिता से जुड़े लोगों के बीच उनकी एक अलग छवि तथा प्रतिष्ठा एवं सम्मान है। उनके सक्रियता, जनसेवा कार्य तथा उनकी ईमानदार व्यक्तित्व को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति धनेली में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है। क्षेत्र के किसानों ने श्री साहू जी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे किसानों के समस्याओं को मुखरता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं श्री साहू जी ने भी क्षेत्र के किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा तथा किसान हित में मुझसे जो भी बन पड़ेगा पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा।
प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
