जिला के विभिन्न सेवा सरकारी समितियों में प्राधिकृत अधिकारीयों ने किया शपथ ग्रहण।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत विभिन्न सेवा सरकारी समितियों में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत प्राधिकृत अधिकारीयों ने किया शपथ ग्रहण। अवगत हो कि राज्य शासन के निर्देशानुसार उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला बालोद के द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम 1962के नियम 43–ख के उप नियम (4)(क) के प्रावधानुसार गठित कमेटी द्वारा बोर्ड द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसार जिले में विभिन्न सेवा सरकारी समितियों में प्राधिकृत अधिकारीयों की नियुक्ति की गई है।

विदित हो कि जिले के विभिन्न सोसायटीयों में मनोनीत प्राधिकृत अधिकारीयों ने विगत दिनों शपथ ग्रहण किया जिनमें सेवा सहकारी समिति गुरूर में हितेश्वर श्याम, दर्रा में गोविन्द साहू, कंवर में छगन लाल साहू, पलारी में नन्द कुमार साहू, अरकार में रामकुमार सेन, अरमरीकला में पुरुषोत्तम गंगबेर, मोहारा में केशव राम धनकर, बासीन में जितेन्द्र सांहड़ा, धनेली में रामकुमार साहू, मोखा में श्याम लाल सिन्हा, धनोरा में परमानंद साहू, फागुनदाह में परमानंद पटेल, पुरूर में द्वारिका सिन्हा, सोरर में जागेश्वर साहू, सुर्रा में केवल सिंह चंदेल, सांकरा में यशवंत सिन्हा, घोघोपुरी में मनोहर किशोर, घटिया में पुरण राजपूत ने शपथ ग्रहण कर संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार।
उपरोक्त प्राधिकृत अधिकारीयों को जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू सहित कृष्ण कांत पवार, राकेश यादव, यशवंत जैन, किशोरी साहू तथा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष गण, भाजपा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
