निजी चिकित्सक कल्याण संघ का मासिक बैठक संपन्न।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।   निजी चिकित्सक कल्याण संघ ब्लॉक गुरुर का मासिक बैठक श्री राम जानकी गायत्री प्रज्ञा मंदिर में सुचारु रूप से संपन्न हुआ। सर्व प्रथम माँ गायत्री व भगवान धन्वंतरि कि पूजा अर्चना संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा किया गया, तत्पश्चात स्वागत सम्मान कि प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। निजी चिकित्सक कल्याण संघ गुरुर के सम्माननीय पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ लीला राम बनपेला जी के अध्यक्षता में आयोजित किया, डॉ हरिकृष्ण गंजीर प्रदेश अध्यक्ष व अति विशिष्ट ब्लॉक संरक्षक, डॉ गोपाल साहू जिलाध्यक्ष बालोद, ब्लॉक कोषाध्यक्ष डॉ हेमंत ग्वालेन्द, ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ झूमुक सार्वा जी, डॉ बलराम साहू जी जिला कोषाध्यक्ष, संरक्षक डॉ लखन लाल श्रवण जी, डॉ टोडर मल जी, डॉ प्रकाश साहू जी ब्लाक उपकोषाध्य, डॉ नारद साहू जी ब्लॉक संरक्षक, मिडिया प्रभारी डॉ उमेंद राम निषाद जी, डॉ देवव्रत यादव जी व समस्त सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहला उद्बोधन अध्यक्ष महोदय द्वारा हुआ जिसमे बहुत सारी जानकारी एकत्र कर संघ के सदस्यों को सम्बोधित किया वहीं संघ में अपनी उपस्थित निरंतर करने की बात कही, तत्पश्चात बारी बारी से उपस्थित सभी सदस्यों से संघ कि मजबूती व एकता बनाये रखने का सुझाव प्रेषित किया,अगले उद्बोधन गंजीर जी के माध्यम से हुआ जिनके लिए जाने जाते है मंच पर अपनी बुलंद आवाज जो सभी सदस्यों में ऊर्जा का स्त्रोत बनकर आते है वहीं अंदाज में अपनी बात रखी और संघ की  मजबूती के लिए छोटे छोटे बातों को बारी बारी से प्रेषित किया जिसमे मुख्य जानकारी आने वाले 02 तारीख को होने वाले भव्य कार्यक्रम जिसमे जिला द्वारा संघ में जितने भी पंजीकृत डॉक्टर है उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा जिसमे आप सभी का आगमन प्राथनीय है। सम्पूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालन ब्लॉक सचिव डॉ परदेशी राम ठाकुर ने किया और सभा समाप्ति कि घोषणा की गई। वहीं ब्लॉक संगठन के अध्यक्ष द्वारा विशेष सुचना प्रसारित की गई कि ब्लॉक में जितने भी प्राईवेट प्रेक्टिशनर है जो संघ मे अपनी सदस्य्ता चाहते है वे अपनी सदस्य्ता ग्रहण कर सकते है जिसमे आप सभी का स्वागत है।

                प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों