सेवा सरकारी समिति मोहारा में आज शपथ ग्रहण एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

0
Share this news

प्राधिकृत अधिकारी  श्री केशव राम धनकर ने लिया शपथ।

बालोद (सजग प्रहरी)।   बालोद जिले के गुरूर विकास खण्ड अंतर्गत सेवा सरकारी समिति मोहारा में शपथ ग्रहण समारोह एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निजी चिकित्सक संघ रायपुर , अध्यक्षता यू आर गंगराले जिला अध्यक्ष गोंडवाना समाज , विशिष्ट अतिथि बोधराय हिरवानी संयोजक भाजपा शक्ति केंद्र मोहारा, नीलकंठ साहू सहसंयोजक भाजपा शक्ति केंद्र मोहारा, सत्येंद्र कुमार साहू पूर्व सांसद प्रतिनिधि सेवा सरकारी समिति मोहारा,  कमलेश्वर प्रसाद सोनवानी कोषाध्यक्ष परीक्षेत्रीय साहू समाज कोसागोदी, बसंत निर्मलकर पूर्व सभापति ग्राम पंचायत मोहारा, तुलसीराम साहू मुड़पार वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, रोहित कुमार साहू बूथ अध्यक्ष ओझागहन, निगरानी समिति के सदस्य बहुर सिंग धनकर, धनुष राम सार्वा, दूजेंद्र कुमार साहू के आतिथ्य में शपथ ग्रहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने प्राधिकृत अधिकारी केशव रामधनकर जी को शपथ दिलाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ गंजीर ने  प्राधिकृत अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा सरकारी समिति के कर्मचारी के साथ मिलकर किसानों की हर समस्या का समाधान करेंगे और कोई भी समस्या आता है उस पर त्वरित समाधान हो और सभी एक साथ मिलकर काम करेंगे। प्रधीकृत अधिकारी केशव राम धनकर जी ने कहा कि मैं सभी को एक साथ लेकर काम करूंगा और किसानो की जो भी समस्या होगा उसका समाधान करने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अरमरीकला सहित आर एस सिन्हा जी सुपरवाइजर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अरमरीकला, केदारनाथ साहू सह प्रबंधक सेवा सरकारी समिति मोहारा, तुलाराम सार्वा बूथ अध्यक्ष मोहारा, मुकेश कुमार सार्वा बूथ अध्यक्ष मोहारा,  राम कैलाश साहू , अंजोरी राम साहू, रूपचंद साहू , विजय निर्मलकर , गोपाल साहू, धनसाय साहू, सेवा सरकारी समिति मोहारा के सभी कर्मचारी गण एवं  तीनों गांव के वरिष्ठ किसान भाई उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार  आर एस सिन्हा जी एवं संचालन  प्रबंधक सर जी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों