राजा राव पठार में आज से वीर मेला आयोजन का आगाज।
बालोद (सजग प्रहरी)। सर्व आदिवासी समाज के द्वारा वीर मेला आयोजन समिति राजा राव पठार में दिनांक 08 से 10 दिसंबर तक शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए राजा राव पठार मेला स्थल में तैयारी पूर्ण कर लिया गया है। तथा आज से वीर मेला आयोजन का आगाज हो रहा है।

वीर मेला समिति के अध्यक्ष उमेंदी राम गंगराले एवं समिति के महासचिव कृष्णा ठाकुर ने बताया कि दिनांक 08 दिसंबर को देव स्थापना, देव पूजा, देव मिलन, आदिवासी हाट बाजार का शुभारंभ सहित आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा सम्मेलन होगा। उक्त कार्यक्रम में अतिथिगण प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ अरविंद नेताम जी, अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व अध्यक्ष जी आर राणा जी, अकबर कोर्राम जी, आर सी नेताम जी, जीवाखान मरई जी धमतरी, तुकाराम कोर्राम जी बालोद, कन्हैया उसेंडी जी कांकेर , सुमेर सिंह नाग जी बस्तर, पूर्व अध्यक्ष मानक लाल दरपट्टी जी, रेवा राम रावटे जी, देवनाथ नेताम के अतिथि में होगा संपन्न होगा।

इसी प्रकार दिनांक 09 दिसंबर को आदिवासी प्रतिभाओं का सम्मान, मातृशक्ति सम्मेलन, आदिवासी महापंचायत होगा जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रामलाल जी होंगे, वहीं अध्यक्षता आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम जी होंगे तथा मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम जी होंगे। कुरूद विधायक अजय चंद्राकर जी, गरियाबंद विधायक जनक ध्रुव जी, कार्यकारी अध्यक्ष बी एस रावटे जी, प्रदेश महासचिव आर एन साय जी, क्षेत्रीय संघ चालक रायपुर डॉक्टर पूर्णेन्द्र सक्सेना जी, सलाहकार उरांव समाज परशुराम भगत जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोंडवाना गोंड़ महासभा मोहन कोमरे जी, प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज टहल साहू जी, एवं सरपंच नरेंद्र सिन्हा जी होंगे।
मातृ शक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी होंगे, अध्यक्षता विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभार सर्व आदिवासी समाज कविता साय जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंड महासभा सुशीला नेताम जी, सदस्य महिला आयोग दीपिका सोरी जी, अध्यक्ष वीर मेला समिति मंजू प्रभाकर जी होगी।
इसी प्रकार दिनांक 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजलि सभा होगी जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय जी होंगे तथा अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा अकबर राम कोर्राम जी करेंगे।
प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
