जिले के विभिन्न सेवा सहकारी समितियों में मनोनीत प्राधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिला अंतर्गत विभिन्न सेवा सहकारी समितियों में प्राधिकृत अधिकारीयों ने संभाला पदभार, जिसमें आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पोंडी में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल साहू , बेलमांड में किशोर यदु , लाटाबोड़ में धरम साहू , पिपरछेड़ी में चंद्रहास साहू, निपानी में विशेषर साहू करहीभदर में चित्रसेन साहू, सांकरा (ज) में छगन देशमुख तथा

कुआगोंदी में चन्द्रलेखा पायला ने क्षेत्र के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कृषक गणों की उपस्थित में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर सभी सोसायटी के प्रभारी प्रबंधक सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा समिति के समस्त कर्मचारियों ने प्राधिकृत अधिकारीयों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों, नेताओं, किसानों ने भी प्राधिकृत अधिकारीयों को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इन भाजपा नेताओं को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

अवगत हो कि श्री चमन लाल साहू जी, किशोर यदु जी, धरम साहू जी, चंद्रहास साहू जी, विशेषर साहू जी, चित्रसेन साहू जी, छगन देशमुख जी, चंद्रलेखा पायला जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने लगातार राजनीति तथा सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सहकारी समिति कोबा तथा पापरा में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में इनकी नियुक्ति की है।

इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी द्वय ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित हर योजनाओं का लाभ हर किसानों तक पहुंचे उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर संबंधित सोसायटियों के प्रभारी प्रबंधक ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

              प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों