ग्राम पंचायत सोहपुर में सचिव का वित्तीय प्रभार बदला।
मनीष मंडावी ने संभाला वित्तीय प्रभार की जिम्मेदारी।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिले के ग्राम पंचायत सोहपुर में सरपंच एवं ग्राम वासियों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एवं प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मनीष कुमार मंडावी सचिव ग्राम पंचायत अर्जुनी को आगामी आदेश पर्यन्त तक ग्राम पंचायत सोहपुर का अतिरिक्त वित्तीय प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्रशासनिक प्रभार सचिव सुखनंदन देवांगन के पास यथावत रहेगा।

इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती सोहद्रा नेताम सहित समस्त पंचगणों ने नव पदस्थ सचिव मनीष मंडावी का गुलाल लगाकर स्वागत किया।
अवगत हो कि सचिव सुखनंदन देवांगन अपने कार्यशैली के चलते विगत समय से निलंबित थे तथा उन्हें जिला पंचायत में संलग्न कर दिया गया था। बाद में उन्हें डौंडीलोहारा विकास खण्ड में पदस्थ किया गया था तथा अभी वर्तमान में गुरूर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोहपुर में उन्हें सचिव की जिम्मेदारी सौंपा गया था लेकिन वे अपने व्यवहार से बाज नहीं आए फलस्वरूप ग्राम पंचायत सोहपुर को कई वित्तीय समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। सरपंच एवं ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने सुखनंदन देवांगन से वित्तीय प्रभार वापस लेकर सचिव मनीष मंडावी को सौंपा है।
