नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर के कार्यों से प्रभावित लोगों ने की सराहना।
व्यापारी लाला चंद्राकर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को आम जनता के बीच जाकर ज्वलंत मुद्दों पर करनी चाहिए चर्चा।
कुरूद (सजग प्रहरी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान को वास्तविक रूप से मूर्तरूप देते हुए नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद भानू चंद्राकर ने स्वयं खड़े होकर दीनदयाल चौंक पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति के घेरा से लगे तथा आसपास में इकट्ठा गंदगी युक्त कूड़ा करकट को जेसीबी मशीन से साफ सफाई करवा कर जागरूकता का दिया परिचय।
विदित हो कि नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा नगर के विभिन्न जगहों पर कई महापुरुषों की मूर्ति तो स्थापित कर रखा है, लेकिन उनके साफ सफाई एवं रख–रखाव पर ध्यान नहीं दे रहा है, फलस्वरूप कई जगहों पर उन मूर्तियों के समीप गंदगी पसरा हुआ है। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके को देखते हुए श्री भानु चंद्राकर ने जागरूकता का परिचय देते हुए इन मूर्तियों की साफ सफाई का बीड़ा उठा कर आसपास रखे कूड़ा करकट, ईट, पत्थर, रेत, मलबा इत्यादि कचरे की साफ सफाई करवाया। दीनदयाल चौक के आसपास के दुकानदारों ने भानू चंद्राकर जी के इस सराहनीय कार्य को देखकर खूब सराहना की तथा लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत कुरूद में वर्तमान पदासीन पार्षद गण आम जनता के बीच बड़े बड़े वादे कर चुनकर प्रतिनिधित्व करने आ तो गए हैं, लेकिन वार्ड स्तर पर जनता के बीच उनसे जुड़े हुए मुद्दे एवं समस्या के संबंध में समाधान करने के लिए दिखते नहीं है। जबकि अभी बरसात का मौसम चल रहा है, नगर के नालियों में जगह-जगह पानी जाम हो रहा है जिसके चलते वहां से दुर्गंध भी उठने लगा है। नगर के सड़कों, गलियों में कचरा पड़ा रहता है, आने वाले कुछ दिनों में मौसम परिवर्तन के कारण डेंगू, मलेरिया, बुखार जैसे संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है जिस पर नगर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
नगर के व्यापारी कन्हैया सिन्हा एवं लाला चंद्राकार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं पर चर्चा करते हुए समय पूर्व नियोजित ढंग से कार्य करें तो यह समस्या हो उत्पन्न नहीं होगी।
वरिष्ठ पत्रकार –बसंत ध्रुव