आम आदमी पार्टी बालोद की बैठक हुई संपन्न त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

0

Version 1.0.0

Share this news

नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया आत्मीय स्वागत एवं सभी को दी गई बधाई।

बालोद( सजग प्रहरी)।  आम आदमी पार्टी बालोद जिला इकाई की प्रमुख बैठक की गई जिसमें नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए अभी को बधाई दी गई।


आम आदमी पार्टी जिला बालोद की इस बैठक का प्रमुख एजेंडा त्रिस्तरीय चुनावों को लेकर हुआ, बता दे कि आम आदमी पार्टी त्रिस्तरीय चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमाएगी। तत्संबंध  में आम आदमी पार्टी की हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बालक साहू ने कहा कि हम मजबूती के साथ त्रिस्तरीय चुनाव के मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हम लगातार बैठक कर रहे हैं और उसके जरिए अपनी रणीनीति भी बना रहे हैं।
उपरोक्त जानकारी आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने प्रेस को दी।

             छ ग प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों