समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों का शोषण किए जाने की कलेक्टर से हुई शिकायत।

0
Share this news

प्रभारी समिति प्रबंधक के गले पर लटकने वाली है संभावित गिरफ्तारी की तलवार।

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिले में शासन प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति डगमगाई हुई बताई जा रही है जिसके चलते किसानों को धान विक्रय करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिले के सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त किए गए कुछ प्राधिकृत अधिकारीयों की गैर जिम्मेदारी का नाजायज फायदा उठाते हुए कुछ भ्रष्ट किस्म के समिति प्रबंधकों व प्रभारी समिति प्रबंधकों के द्वारा भोले भाले किसानों को गुमराह कर शासन द्वारा निर्धारित मापदंड से अधिक धान तौलकर किसानों का शोषण किए जाने का भी मामला प्रकाश में आया है।

इसी कड़ी में बालोद जिला अंतर्गत गुण्डरदेही विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति मर्या. मोखा पंजीयन क्रमांक 221 के प्रभारी समिति प्रबंधक प्रमोद चंद्राकर के द्वारा किसानों को यह कह कर गुमराह करते हुए कि किसान सभा में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है कि सुखत जोड़कर प्रत्येक तौल में 41किलोग्राम धान तौल किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रकार किसानों को झांसा देकर प्रत्येक तौल में 41किलोग्राम से भी अधिक धान तौलकर किसानों का शोषण करने की शिकायत मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति मोखा में पदस्थ प्रभारी प्रबंधक प्रमोद चंद्राकर के द्वारा अपनी राजनीतिक पहुंच एवं मनोनीत प्राधिकृत अधिकारी की गैर जिम्मेदारी का नाजायज फायदा उठाते हुए किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौलकर किसानों का शोषण किए जाने की लिखित शिकायत कुछ जागरूक किसानों ने बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल से किया है। तथा शिकायत पत्र में मांग किया गया है कि जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही किया जाए। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द प्रभारी समिति प्रबंधक के गले में लटकने वाली है संभावित गिरफ्तारी की तलवार।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों