पंचायती राज में होगा हमर राज का पलड़ा भारी –इंजीनियर विनोद नागवंशी
गूंज उठी आवाज, अब आही हमर राज
धमतरी/बालोद/सजग प्रहरी/12 जनवरी 2025
हमर राज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व संविधान के अनुभवी बी.एस.रावटे जी, हमर राज पार्टी के प्रदेश सलाहकार राजनीतिक, सामाजिक चिंतक जीवरखन मराई जी, हमर राज पार्टी के धमतरी जिला अध्यक्ष चंद्रभान जी जैसे अनुभवी पदाधिकारी के नेतृत्व में दो दिवसीय 10 एवं 11 जनवरी को राजनीतिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम जिला धमतरी के स्थान गोंडवाना भवन में संपन्न हुआ।

हमार राज पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन में उपस्थित हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम जी राजनीतिक दर्पण को प्रशिक्षण के पहले लाने का अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल उन लोगों का एक ऐसा संगठित गुट होता है जिसके सदस्य किसी साँझी विचारधारा में विश्वास रखते हैं, या समान राजनैतिक दृष्टिकोण रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह दल चुनावों में उम्मीदवार उतारते हैं और उन्हें निर्वाचित करवा कर दल के कार्यक्रम लागू करवाने का प्रयास करते हैं। राजनैतिक दलों के सिद्धान्त के अनुसार लक्ष्य पूरा करवाने का प्रयास करते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरल व्यक्तित्व के धनी, सहज मिलनसार, देश एवं प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास की आकांक्षा सहित सारे चराचर के प्रति स्नेह एवं प्रेम रखने वाले भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री, आदिवासी समाज के प्रदेश के मुखिया, हमर राज पार्टी के संस्थापक श्री अरविंद नेताम जी के मुख से निकला हुआ छोटा शब्द ने बड़ी राज कर दी। उन्होंने कहा कि ज्ञान, अनुभव, अनुशासन, एकता, सत्ता का खजाना होता है तथा प्रशिक्षण शिविर नए खिलाड़ियों की तलाश करता है। प्रशिक्षण में ज्ञान और अनुभव के साथ खिलाड़ी को मैदान में उतारा जाता है, फिर खिलाड़ी खुद जीत जाते है।
प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित धैर्य एवं ऊर्जावान हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी जी ने कुछ ठोस वचनों के साथ अपने अनुभव को रखा। उन्होंने कहा कि लोकनीति, विश्लेषण और कार्यान्वयन एवं विधायी कार्यों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यास अपने सदस्यों को निम्न तीन स्तरों पर प्रशिक्षित करता है–(01) प्राथमिक स्तर (जिला स्तर) (02) माध्यमिक स्तर (राज्य स्तर) (03) स्नातक स्तर (राष्ट्रीय स्तर)। न्यास के प्रत्येक सदस्य को लोकनीति विश्लेषण और अध्ययन, सार्वजनिक नीति कार्यान्वयन, सरकारी नीति निर्माण, प्रभाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब आप प्रायोगिक रूप से शिक्षित होंगे तभी देश में अच्छे नीति ला पाएंगे, जब तक अत्याचार के खिलाफ हमारे महापुरूषों अपने हक–अधिकार, अपने संसाधन पर जब तक आप लड़ेंगे नहीं तो आप जीतेंगे नहीं।
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निपोन सर जी ने सामाजिक नेता एवं राजनीतिक नेता दोनों की परिभाषा को समझाते हुए मधुर वचनों से अपने अनुभव को रखा। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एक कारगर तरीके से समाज के लोगों की सामाजिक दुखों पर मदद करने का काम करता है। जबकि राजनीतिक नेता समाज के दुख, जन–मानव कल्याण, शिक्षा, रोजगार, तानाशाही शासन प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ ठोस बातों के साथ अपने मुद्दे को शासन प्रशासन तक रखना है यही राजनेता कहलाता है।
प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन तथा समापन दोनों कार्यक्रम में उपस्थित हमर राज पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं युवा नेता महेश रावटे जी, हमर राज पार्टी के प्रदेश सलाहकार यू आर गंगराले जी, हमर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सोनी जी, भोजराम डड़सेना जी, हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ललिता कंवर जी, हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष कोंडागांव शिव नेताम जी, जितेंद्र सोरी जी बालोद, सचिव किशोर नाथ योगी जी, सोमकांत जी, नेमी जी ने पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता को हमर राज पार्टी की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।
