नगर पंचायत कुरूद में अध्यक्ष पद के लिए निरंजन सिन्हा आम लोगों की पहली पसंद।
कुरूद ( सजग प्रहरी )। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों का आरक्षण सम्पन्न होने के बाद से राजनीतिक विश्लेषकों का गुणा भाग जारी हो चुका है, तो वहीं संभावित दावेदार भी अपनी अपनी राजनीतिक गणित बिठाना चालू कर दिए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखने वाले संभावित दावेदार अपनी बायोडाटा सहित ब्लाक एवं जिला संगठन में आवेदन पेशकर अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करने जुगाड़ में लगे हुए बताए जा रहे हैं। वहीं राजनीतिक दल भी प्राप्त आवेदनों के आधार पर जिताऊ योग्य उम्मीदवारों का गुप्त सर्वे करवा रहे हैं।

धमतरी जिला अंतर्गत नगर पंचायत कुरूद के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस पैनल की ओर से बहुत से नाम सामने आ रहे है जिसमें से इस बार भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत कुरूद के नेता प्रतिपक्ष भानू चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर , पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर तथा पूर्व उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल को प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

तो वहीं कांग्रेस पार्टी से वर्तमान अध्यक्ष तपन चंद्राकर, राखी चंद्राकर, प्रमोद साहू, देवव्रत साहू, आशीष शर्मा, रमेश पांडेय, मनोज अग्रवाल, योगेश चंद्राकर का नाम प्रमुखता से उभर कर सामने आ रहा है।

इसी प्रकार आम आदमी पार्टी से विनोद सचदेव भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जब हमारे मीडिया संस्थानों के द्वारा नगर पंचायत कुरूद के आम जनता एवं मतदाताओं का नब्ज टटोलने गोपनीय सर्वे करवाया तो कई जानकारियां उभर कर सामने आई। मीडिया संस्थानों ने जब उपरोक्त दावेदारों के नामों को सामने रखकर लोगों से प्रश्नों का जवाब चाहा गया तो बहुसंख्य लोगों ने जवाब देते हुए कहा चूंकि प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ है इसलिए सत्ताधारी पार्टी का ही अध्यक्ष बनना चाहिए ताकि नगर विकास को अधिक गति मिल सके। इस लिहाज से यदि भाजपा नगर पंचायत कुरूद में जीत का परचम लहराना चाहती हैं,तो उन्हें अपने सबसे अनुभवी योग्य, मिलनसार, और लोकप्रिय जननेता निरंजन सिन्हा को एक बार पुनः मौका देना चाहिए।
चूंकि निरंजन सिन्हा नगर पंचायत में दो बार लगातार अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्हें शासन प्रशासन का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अपने पिछले दस वर्षीय कार्यकाल में नगर के समस्त लोगों के भावनाओं के अनुरूप नगर का चहुमुखी विकास कर नगर पंचायत कुरूद में एक इतिहास रचा है। वे सत्ता और संगठन में संतुलन बनाने में माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं तथा आम लोगों में काफी लोकप्रिय जननेता के रूप में उभरे हुए हैं। वहीं प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा संगठन में भी उनकी गहरी पैठ बताए जाते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिला संगठन में रहते हुए विगत विधानसभा चुनाव में सफल संचालन कर जिला के तीनों विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी को मजबूती प्रदान किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुका है। उन्होंने अपनी कार्य कुशलता से न केवल कार्यकर्ताओं को अपितु जनमानस में भी एक अमिट छाप छोड़ने में सफल रहा है। लोगों ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को कुरूद नगर पंचायत में पुनः अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए निरंजन सिन्हा एक योग्य और सही उम्मीदवार हो सकते हैं। भाजपा निरंजन सिन्हा पर दाव लगते हैं तो सिन्हा समाज का समर्थन तो मिलेगा ही साथ ही साथ ओबीसी समाज के अंतर्गत आने वाले अन्य जाति समाजों का भी भरपूर समर्थन मिलेगा। तथा नगरीय निकाय चुनाव में उनकी विजय निश्चित है।
नगरवासी तथा पूर्व पार्षद नगर पंचायत कुरूद खिलेंद्र चंद्राकर ने अपनी राय साझा करते हुए कहा कि निरंजन सिन्हा ने अपने कार्यकाल में कुरूद नगर पंचायत का कायाकल्प कर दिया था। उनके कार्यकाल में तेजी से विकास कार्य हुए है जिसमें ऑटोडोरियम निर्माण से लेकर नगर के सभी गार्डनो का निर्माण, नगर गेट, सुपर मार्केट, नगर में लाइटों का जाल बिछाया, विभिन्न समाज के सामुदायिक भवनो के लिए जगह आवंटन कराया, कुरूद नगर के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से लेकर पेयजल व्यवस्था जैसे अनेक बड़े-बड़े उपलब्धि भरा कार्य उनके कार्यकाल में हुए है।
इसी प्रकार नगरवासी त्रिलोचन बागे ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए निरंजन सिन्हा का 10 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धि भर रहा, जो वर्षों तक उनके कार्यकाल में किए गए कार्य याद किए जाएंगे।
इसी तरह नगरवासी मालक राम साहू ने कहा कि जब नगर पंचायत कुरूद में भाजपा की राजनीतिक स्थिति नगण्य थी उस समय निरंजन सिन्हा ने अपनी सहज, सरल, मिलनसार एवं ईमानदार छवि के कारण नगर कुरूद की आम जनता एवं मतदाताओं के दिलों पर जगह बनाकर लगातार दो पंचवर्षीय अध्यक्ष पद को सुशोभित किया तथा आम जनता के इच्छा के अनुरूप नगर का विकास किया था। इस बार भी नगर की आम जनता एवं मतदाताओं की निरंजन सिन्हा पहली पसंद बने हुए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट
