युवा मोर्चा गुरुर ने निकाला तिरंगा बाइक रैली
गुरुर (सजग प्रहरी)। आजादी का अमृत मिशन महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा फहराने लोगों को प्रेरित करने रविवार को भाजपा युवा मोर्चा गुरुर के द्वारा तिरंगा झंडा लेकर बाइक रैली निकाला गया।
उपरोक्त रैली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष साहू एवं महमंत्री अजेंद्र साहू के नेतृत्व में नगर गुरुर से बोरतरा, भूलनडबरी, धनेली, कंवर, पेंडरवानी, फागुनदाह, पुरूर, कनेरी होते हुए वापस गुरुर आकर रैली का समापन किया गया। उक्त रैली में प्रमुख रूप से मनीष साहू, अजेंद्र साहू, शशिकांत जगदल्ले, मितेश साहू, हेमशंकर, टोकेश्वर लोहले, चन्द्रहास, गोपाल सिन्हा, विक्की साहू, देवचंद साहू, जागेश्वर साहू सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण शामिल थे। वही रैली को मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने संबोधित किया तथा उनके साथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर शर्मा, भाजपा महामंत्री भुवन साहू , तेजराम साहू , झालेंद्र सिन्हा, हरि कृष्ण गंजीर, फागू राम सिन्हा सहित भाजपा नेतागण उपस्थित थे।