नगर पंचायत गुरूर में इस बार कई बहुरूपये के भी चुनाव लड़ने की मिला है जानकारी।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)– नगर पंचायत गुरूर में अध्यक्ष एवं पार्षदों का आरक्षण जारी होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अपने ताल्लुकात राजनीतिक संगठनों के समक्ष अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं, तो वहीं इस बार कई बहुरूपये का भी चुनाव लड़ने की मिला है जानकारी।

        युवा नेता रविकांत भी दावेदारों की दौड़ में शामिल 

राजनीतिक विशेषज्ञों एवं राजनीतिक पंडितों के अनुसार इस बार का चुनाव विशेष रोचक होने की बात बताई जा रही है चूंकि कई राजनीतिक दलों के समक्ष ऐसे ऐसे लोग भी चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे हैं जिन्हें आज तक जनसरोकार से कोई मतलब नहीं रहा है। बल्कि अपनी निजी स्वार्थ के चलते कभी अनैतिक कृत्यों में लिप्त रहे हैं, तो कई लोग शासकीय संपत्ति को अपने बाप की बपौती मानकर उसे हड़पने में मशगूल रहे हैं, तो कई लोग सत्ता सरकार के दम पर अपने आप को राबिनहुड समझने लगे थे। लेकिन अब पाला आम मतदाताओं के पाले में आ गया है, चूंकि पांच वर्षों तक जनता द्वारा चुने हुए कई नेता गण ही बहुरूपये बन कर आम जनता को अपने चरणों में नतमस्तक होने मजबूर कर रखे थे। लेकिन अब चुनाव आते ही सभी राजनीतिक दलों एवं उनके समर्थक उम्मीदवार आम मतदाताओं के चरण में पुनः लोटने वाले है। देखना होगा कि इस बार मतदाता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं और किसे नकारते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों