जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से चुनाव मैदान में उतरेंगी तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनसंपर्क जारी।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)। निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनावों के तिथि की घोषणा किए जाने के बाद चुनाव लड़ने वाले दावेदार अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से भारतीय जनता पार्टी की प्रबल दावेदार श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर लोगों से आशीर्वाद लेते हुए जनसंपर्क जारी कर दिया है।

अवगत हो कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 से पुष्पेन्द्र चंद्राकर लगातार दस वर्षों से प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं, इसके पूर्व वे ग्राम पंचायत रजोली के  सरपंच भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर–कसर नहीं छोड़ा। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वे हमेशा तत्पर रहे हैं और योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता रहा है, जिसका ही परिणाम है कि क्षेत्र की आम मतदाताओं ने उन्हें लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया था तथा तीसरी बार भी निश्चित रूप से उन्हें और मौका मिला होता लेकिन इस बार यह क्षेत्र सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया, फलस्वरूप उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तारणी चंद्राकर उनके कुछ बचे अधूरे सपने एवं क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं की भरपाई करने के लिए चुनाव मैदान में उतरने के लिए दृढ़ निश्चय कर जनसंपर्क में जुट चुकी हैं। उनके समर्थकों को पूरी उम्मीद है कि श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर द्वारा अब तक क्षेत्र के लोगों के लिए किए गए कार्यों का श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर को लाभ मिलेगा तथा वे प्रचंड बहुमत से विजयी होंगी। श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर के दावेदारी से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों