गणतंत्र दिवस के अवसर पर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
नक्सलियों के खिलाफ उनकी अदम्य साहस एवं जाबांजी के लिए किया गया पुरस्कृत।

बालोद (सजग प्रहरी)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला अंतर्गत दरभा थाना में पदस्थापना के दौरान वर्ष 2021 में नक्सलियों के खिलाफ अदम्य साहस और जांबाजी का परिचय देते हुए थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी।
शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने विकास तथा मानवता के विरोधी नक्सलियों को ढेर कर दिया, जो छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक बड़ी साहसिक उपलब्धि थी।

श्री शिशुपाल सिन्हा जी के इस वीरता को सलाम करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री सिन्हा जी को मिले इस उपलब्धि एवं सम्मान के लिए उनके शुभचिंतकों एवं चाहने वालों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें कोटि कोटि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
