हमर राज पार्टी से महेश रावटे ने भी नगर पालिका चुनाव धमतरी में महापौर पद के लिए किया नामांकन दाखिल।

0
Share this news

धमतरी (सजग प्रहरी)।   नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत धमतरी नगर पालिका में महापौर पद के लिए हमर राज पार्टी ने महेश रावटे को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।

महेश रावटे को उम्मीदवार घोषित किए जाने से हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार कर महेश रावटे जी का स्वागत किया। तत्पश्चात उम्मीदवार के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेतागणों ने महापौर पद के लिए नामांकन फार्म जमा किया।

हमर राज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनाव में जोशो उत्साह के साथ काम करने की बात कहते हुए धमतरी नगर पालिका चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजयी होने का दावा किया है। वहीं धमतरी नगर पालिका चुनाव में हमर राज पार्टी, कांग्रेस एवं भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि धमतरी की आम मतदाता नगर पालिका में महापौर पद का ताज किसके सिर पर बांधेंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों