प्रदीप साहू ने किया नगर पंचायत गुरूर में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, निकाला रैली।
बालोद (सजग प्रहरी) 29 जनवरी 2025
नगर पंचायत गुरूर में अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता प्रदीप साहू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा समर्थित समस्त पार्षद पदों के उम्मीदवारों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए लोगों से जन समर्थन भी मांगा।

विदित हो कि प्रदीप साहू नगर पंचायत गुरूर में पूर्व पार्षद सहित एल्डरमेन भी रह चुके है तथा लोग उन्हें शासन प्रशासन का अच्छा अनुभवी व्यक्ति बता रहे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सत्ता सरकार होने तथा प्रदीप साहू के साफ सुथरी छवि, युवा चेहरा, मिलनसार व्यक्तित्व सहित तजुर्बाकार उम्मीदवार होने के चलते इस नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड मतों से जीत सुनिश्चित होने का दावा कर रही है।

