जनपद पंचायत गुरूर क्षेत्र क्रमांक 08 से संध्या अजेंद्र साहू ने की नामांकन दाखिल।
बालोद सजग प्रहरी। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने अपने समर्थकों के साथ जनपद सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 08 से नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के गुरूर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुरुर नंदकिशोर शर्मा जी, मिर्रिटोला मंडल अध्यक्ष टूकेश्वर पांडे जी, भाजपा मंडल गुरुर उपाध्यक्ष राजेश दीवान जी, शक्ति केंद्र खूंदनी के संयोजक मिथिलेश साहू जी, मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा जी, युवा मोर्चा महामंत्री अजेंद्र साहू जी, भाजपा नेता पीमन साहू मंत्री प्रमोद सिन्हा, मंत्री रवि साहू, बूथ अध्यक्ष खूंदनी संजय गजमल्ला, बूथ अध्यक्ष खूंदनी दुलेश्वर यादव ,बूथ अध्यक्ष अकलवारा लक्ष्मण साहू, बूथ अध्यक्ष सरबदा रोशन साहू, बूथ अध्यक्ष नरबदा भूखन साहू ,बूथ अध्यक्ष परसूली रामकुमार साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नेतागणों, कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित जन समुदाय ने श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू को विजयी होने की अग्रिम बधाई दी।

प्रदेश ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
