ग्राम पंचायत रमतरा के सरपंच पद हेतु तामेश्वरी साहू ने किया नामांकन दाखिल।

0
Share this news

 

बालोद सजग प्रहरी। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी है इसी क्रम में बालोद जिले के गुरूर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत रमतरा के सरपंच पद हेतु प्रत्याशी के रूप में श्रीमती तामेश्वरी झम्मन हिरवानी ने अपना नामांकन फार्म भरकर चुनावी मैदान में उतर चुकी है।

अवगत हो कि ग्राम पंचायत रमतरा में सरपंच पद पर कुल पांच उम्मीदवारों श्रीमती तामेश्वरी झम्मन हिरवानी, श्रीमती माधुरी साहू, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती भारती साहू तथा श्रीमती डोमेश्वरी साहू ने नामांकन दाखिल किया है।

जिसमें से श्रीमती तामेश्वरी साहू एक किसान परिवार से तालुक रखने वाली उच्च शिक्षित (बी.ए. एम.ए) उम्मीदवार हैं। सरपंच प्रत्याशी श्रीमती तामेश्वरी साहू ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है ग्राम पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना तथा हर छोटी बड़ी योजनाओं को आम जनता तक आसानी से पहुंचा कर पात्र हितग्राहियों का समुचित विकास करते हुए गांव का समग्र विकास करना। इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के सभी मूलभूत समस्याओ का समाधान करना मेरा नैतिक जिम्मेदारीयां रहेगी।

श्रीमती तामेश्वरी साहू ने अपने शुभचिंतकों सहित समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं उन समस्त स्नेही जनों का जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताते हुए सरपंच पद पर उम्मीदवारी करने हेतु उत्साहित एवं प्रेरित कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया तथा भरोसा दिलाया कि उन्हें प्रचंड मतों से विजयी बनाकर सेवा का सुअवसर प्रदान करेंगे। वहीं श्रीमती तामेश्वरी साहू ने भी ग्राम पंचायत रमतरा के समस्त मतदाताओं एवं आमजनों को आश्वस्त किया कि वे ग्रामीणों के आकांक्षाओं पर खरे उतरकर निष्पक्ष रूप से विकास की गंगा बहाएंगे।

 

            प्रदेश ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों