ग्राम पंचायत कांड़े के सरपंच चुनाव में चंद्रलेखा पायला(चश्मा छाप) का पलड़ा भारी।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।   डौंडी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कांडे में सरपंच पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है जिसमें निवर्तमान सरपंच श्रीमती चन्द्रलेखा पायला एवं पूर्व उपसरपंच रहे सीता राम चुरेंद्र चुनाव मैदान में उतरे हैं। लोगों ने बताया कि सीताराम चुरेंद्र वर्तमान में पीडीएस दुकान में सेल्समेन का कार्य करता है। वहीं श्रीमती चंद्रलेखा पायला निवर्तमान सरपंच है। मीडिया के ग्रामीण दौरे पर पहुंचने पर लोगों ने अपना पक्ष रखते हुए बेबाकी के साथ बताया कि इस चुनाव में सरपंच पद की उम्मीदवार निवर्तमान सरपंच श्रीमती चन्द्रलेखा पायला (चश्मा छाप) का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।

ग्राम कांड़े के लोगों ने बताया कि सरपंच पद की उम्मीदवार चंद्रलेखा पायला अपने विगत सरपंची कार्यकाल में लोगों के प्रति अपनत्व की भावना से हमेशा मदद करने की प्रयास करती रही हैं। शासन के योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को कैसे मिले इस ओर उन्होंने हमेशा जुझारूपन का परिचय देते हुए उच्च अधिकारियों के समक्ष बेबाकी के साथ अपना पक्ष रखती रही है। उनके जुझारूपन का लोगों में खास चर्चा है। लोगों ने स्वीकारा कि विगत पंचवर्षीय कार्यकाल में लगभग दो–ढाई वर्ष कोरोना महामारी के कारण पूरा देश एवं दुनिया प्रभावित रहा फलस्वरूप निवर्तमान जनप्रतिनिधियों को कुछ करने का बहुत ही कम समय मिला फिर भी इनके प्रयास से बहुत सारे विकास के कार्य स्वीकृत हुए हैं। लोगों ने कहा कि श्रीमती चंद्रलेखा पायला को एक बार पुनः प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए।

मीडिया से मुलाकात में सरपंच पद की उम्मीदवार श्रीमती चन्द्रलेखा पायला ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कहा कि विगत वर्षों में ग्राम कांड़े के लोगों ने मुझे अथाह स्नेह एवं सम्मान दिया है इसके लिए मैं समस्त ग्रामवासियों  के प्रति आभार प्रकट करती हूं। मैने ग्राम के लोगों के सहयोग से जितना कुछ कर सकती थी करने का भरपूर प्रयास किया है, मुझे पूरा भरोसा है कि उन प्रयासों को मूर्तरूप देने के लिए ग्राम पंचायत कांड़े की जनता जनार्दन एवं मतदाताओं का आशीर्वाद एक बार पुनः इस चुनाव में  मुझे ही मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों