जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्रमांक 10 में तोमन साहू ने मारी बाजी, क्षेत्र के मतदाताओं का जताया आभार।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।   जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार तोमन साहू ने प्रचंड मतों से शानदार विजय हासिल कर लिया है। श्री साहू जी के विजयी होने से भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वहीं क्षेत्र क्रमांक 10 के मतदाताओं में भी भारी खुशी एवं उमंग का माहौल देखा जा रहा है, जहां पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता जनार्दनों ने आतिश बाजी एवं मिठाई बांटकर अपने खुशी का इजहार किया।

वहीं विजयी उम्मीदवार तोमन साहू ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने मुझे इस लायक समझा और मुझे उम्मीदवार घोषित कर पूरे दमखम के साथ पूरे चुनाव अभियान में साथ देकर विजयी बनाने में महती भूमिकाओं का निर्वहन भी किया।

इस दौरान श्री साहू जी ने क्षेत्र के आम जनता एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझ पर भरोसा कर अपना एक एक मत मुझे दान कर इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मै उनके भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों