ग्राम खर्रा में भारी उथल–पुथल के बीच बनवाली साहू के सिर पर सजा सरपंच पद का ताज।
बालोद जिले के गुरूर विकास खण्ड अंतर्गत सबसे चर्चित ग्राम पंचायत खर्रा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच पद पर बनवाली राम साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ठाकुर राम पटेल को 508 वोट अर्जित कर 151 वोटों की प्रचंड बहुमत से परास्त कर विजय हासिल किया है।

अवगत हो कि ग्राम खर्रा में पंचायत चुनाव मतदान की तिथि नजदीक आते आते भारी गहमागहमी की स्थिति निर्मित हो गई थी। ग्राम खर्रा में कुल तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे थे लेकिन मतदान के दिन ग्राम खर्रा के मतदाताओं ने बनवाली राम साहू पर भरोसा कर अपना आशीर्वाद प्रदान कर ग्राम पंचायत खर्रा के सरपंची की बागडोर सौंप दिया है। सरपंच पद पर बनवाली राम साहू के विजयी होने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

वहीं मतदान उपरांत विजयी उम्मीदवार बनवाली राम साहू एवं उनके समर्थक विजयी पांचों के साथ आभार प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विजयी उम्मीदवारों का फूल–मालाओं, रंग–गुलाल सहित आरती उतारकर स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
