रूद्राणी नेताम चुनी गई भेजा मैदानी की सरपंच, उन्होंने समस्त आमजनों के प्रति प्रकट किया आभार।
बालोद सजग प्रहरी। ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में गांव की पढ़ी लिखी बेटी रूद्राणी नेताम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 223 वोटों की भारी अंतर से पछाड़कर सरपंच चुन ली गई है। रूद्राणी नेताम को राजनीति विरासत में मिला है, उनके पिता मेंहत्तर नेताम क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता है तथा पूर्व में इस ग्राम पंचायत में वे सरपंच भी रह चुके हैं। निश्चित ही रूद्राणी नेताम को उनके पिता का मार्गदर्शन मिलता रहेगा तथा ग्राम पंचायत भेजा मैदानी उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर होगा।

ग्राम पंचायत भेजा मैदानी में वार्ड पंच पद पर कौशल गजेन्द्र, सोनम साहू, ओमीन साहू, लव यादव, शालिनी खुर्श्याम, देवप्रसाद, टुकेश्वरी साहू, इकबाल अली, शकुंतला, पुणेश्वरी साहू, देवकी निषाद, अनीता, रामकुमार, प्रेम लाल निर्वाचित हुए हैं।
नव निर्वाचित सरपंच सुश्री रूद्राणी नेताम एवं पंच गणों के इस ऐतिहासिक विजय पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया तथा आतिशबाजी करते हुए रंग गुलाल लगाकर उत्साह का इजहार किया। वहीं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने लोकतंत्र के इस चुनावी रणक्षेत्र में भरोसा कर प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदान करने के लिए समस्त मतदाताओं सहित आमजनों का आभार व्यक्त किया है तथा लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनके आकांक्षाओं पर खरे उतरने का भरसक प्रयास करेंगे
