विजय जुलूस रैली में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने किया फूल मालाओं से स्वागत।
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 की नव निर्वाचित सदस्य श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू एवं जनपद पंचायत गुरुर क्षेत्र क्रमांक 05 भोथली के लोकप्रिय नवनिर्वाचित जनपद सदस्य एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ हरिकृष्ण गंजीर का विजय जुलूस रैली में ग्राम मुड़पार, जेवरतला और डांडेसरा के ग्रामीणों के द्वारा फूल मालाओं एवं गुलाल से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर श्री लीलाराम सोनबोईर जी प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04, श्रीमती नीता साहू भाजपा मंत्री , शक्ति केंद्र मोहारा के संयोजक बोधराय हिरवानी, सह संयोजक नीलकंठ साहू , अशोक साहू, शक्ति केंद्र भोथली के संयोजक जसवंत साहू, सह संयोजक डॉ धीरपाल अठभैया, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तेल्यासी, धनेश कुमार साहू, सेवाराम साहू, हेमलाल सिन्हा, चंद्रहास अठभैया, धर्मेंद्र कुमार साहू , केशव रामधनकर अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति मोहारा, सेवक राम साहू , सदाराम साहू, गणपत राम साहू , डामन लाल साहू, तुलाराम साहू, किसून राम साहू , बसंत निर्मलकर, सत्येंद्र कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं जनपद क्षेत्र भोथली के समस्त भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
