ग्राम पंचायत दहदहा के मतदाताओं ने तीसरी बार सजाया डीलन चंद्राकर के सिर पर सरपंची का ताज।

0
Share this news

कुरूद सजग प्रहरी।   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी उथल पुथल के साथ ग्राम पंचायत दहदहा के सरपंच पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डीलन चंद्राकर तीसरी बार चुने गए सरपंच।

इसके पूर्व इनकी धर्मपत्नी श्रीमती करुणा चंद्राकर भी दो बार सरपंच रह चुकी है। इस प्रकार ग्राम पंचायत दहदहा के मतदाताओं ने लगातार 25 वर्षों से डीलन चंद्राकर पर भरोसा जता रहे हैं। उनके पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बलबूते ग्राम पंचायत के जागरूक नागरिकों ने उन्हें सरपंच चुनाव मैदान में पुनः उतारे थे। वही विपक्षी लोगों ने चुनाव प्रचार के दौरान उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाए थे। किंतु कथित भ्रष्टाचार पर विकास का मुद्दा भारी पड़ा और मतदाताओं ने डीलन चंद्राकर को क्लीनचिट देते हुए भारी बहुमत के साथ अपना सरपंच चुना। डीलन चंद्राकर के इस ऐतिहासिक विजय पर उनके शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

अवगत हो कि डीलन चंद्राकर एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं, जिनके व्यवहार के कारण गांव वाले उनके कायल रहते हैं। गांव वालों की मांने  तो बिना भेदभाव के सभी लोगों के सुख,-दुख में हमेशा साथ देने के कारण डीलन चंद्राकर ग्राम पंचायत दहदहा का चहेता बना हुआ है। ग्राम पंचायत दहदहा के नागरिकों ने उनके इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दी है। इस दौरान नव निर्वाचित सरपंच श्री डीलन चंद्राकर की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं देने उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर अपने आप को हम गौरवान्वित महसूस करते हैं। श्री चंद्राकर जी के इस ऐतिहासिक विजय पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। पुनः नव निर्वाचित सरपंच डीलन ने लोगों से मिले स्नेह, सहयोग, भरोसा तथा समर्थन के प्रति इस मीडिया के माध्यम से लोगो का आभार व्यक्त किया है।

वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों