भूपेश हिरवानी के सिर पर दूसरी बार फिर सजाया मतदाताओं ने सरपंची का ताज।
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हितेकसा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक बार फिर युवा नेता, जन जन के चहेता भूपेश हिरवानी को ग्राम पंचायत हितेकसा सहित तीनों आश्रित ग्राम नगझर, मंगचुआ, गोटाटोला के मतदाताओं ने भी अपना विश्वास जताते हुए भारी बहुमत के साथ दूसरी बार सरपंच पद पर प्रतिनिधित्व करने का आशीर्वाद प्रदान किया है।

अवगत हो कि भूपेश हिरवानी कांग्रेस समर्थित युवा नेता हैं जिन्होंने अपने पूर्व सरपंची कार्यकाल में ग्राम पंचायत हितेकसा सहित आश्रित ग्रामों में भी कई उल्लेखनीय विकास एवं निर्माण कार्य किए है। लोगों ने इनके द्वारा अब तक के किए कार्यों पर अपनी प्रसन्नता जताते हुए पुनः सेवा का अवसर प्रदान करते हुए इन्हें प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है। इनकी जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके समर्थकों ने कहा कि भूपेश हिरवानी जी एक कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी, मिलनसार व्यक्तित्व एवं जनहितैषी व्यक्ति है और आज उनके सहज, सरल, ईमानदार छवि की जीत हुआ है। वहीं इस लोकतंत्र के चुनावी महासमर में पुनः विश्वास व्यक्त कर आशीर्वाद प्रदान करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।
