निर्वाचित होते ही अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर का वार्डवार ताबड़तोड़ निरीक्षण दौरा जारी।

0
Share this news

नगर पंचायत कर्मचारी अधिकारी को समाधान के दिए निर्देश।

कुरूद सजग प्रहरी।   नगरीय निकाय चुनाव उपरांत कुरूद नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर जी के नेतृत्व मे आज फिर पूर्व की भांति लगातार तीसरे दिन सुबह वार्ड क्रमांक 09 और 10 के गलियों में “आओ हम सब मिलकर कुरूद को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाएं” थीम के साथ नव निर्वाचित पार्षद कविता चन्द्राकर, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, रवि मानिकपुरी, पूर्व पार्षदगण मुलचंद सिन्हा, तुमेश्वरी ध्रुव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड भ्रमण किया।


इस दौरान अध्यक्ष महोदया ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को वार्ड वासियों के द्वारा बताये वर्षो से गौठान, मुक्तिधाम सहित वार्डो के लंबित मूलभूत समस्याओं को तत्काल ठीक करने के लिए निर्देशित किया। वहीं अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आओ हम सब मिलकर कुरूद को स्वच्छ बनाये, विकसित कुरूद बनाने मे सहयोग करें, नगर मे नशा मुक्ति अभियान चलाकर समृद्ध कुरूद बनायें।

     

      वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों