ग्राम पंचायत बिरेतरा में नव निर्वाचित सरपंच टेमन लाल साहू ने किया शपथ ग्रहण।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी।बालोद जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरेतरा में नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचों का दिनांक 03 मार्च 2025 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जहां पर नव निर्वाचित सरपंच श्री टेमन लाल साहू ने ग्राम पंचायत के समस्त नव निर्वाचित पंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के पश्चात नव निर्वाचित सरपंच श्री टेमन लाल साहू ने उपस्थित लोगों का यथा योग्य अभिवादन कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं उपस्थित लोगों ने श्री टेमन लाल साहू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों