औंधे मुंह गिरी विधायक संगीता सिन्हा, बालोद जिले में आया राजनीतिक भूचाल।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी) बालोद जिले में विधायक संगीता सिन्हा एवं उनके पति पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के काले करतूतों को लेकर बड़ी राजनीतिक भूचाल आने की जानकारी मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता सिन्हा एवं जिला कांग्रेस की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में पूरे बालोद जिला की कांग्रेस संगठन कथित रूप से छेड़छाड़ की पीड़िता प्रेरणा साहू पति तोखन साहू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराने दिनांक 28 जुलाई 2024 को पूरे पांच घंटा हाई प्रोफाइल नौटंकी (ड्रामा) किया गया था। लेकिन संगीता सिन्हा एवं उनके पति भैय्या राम सिन्हा सहित जिला कांग्रेस कमेटी बालोद मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब कथित छेड़छाड़ की पीड़िता प्रेरणा साहू ने संगीता सिन्हा एवं उनके पति भैय्या राम सिन्हा पर उन्हें बरगला कर झूठे शिकायत करवाने का आरोप लगा कर किए गए शिकायत को वापस ले लिया। प्रेरणा साहू द्वारा किए गए शिकायत वापस ले लेने से संगीता सिन्हा सहित पूरा जिला कांग्रेस बालोद का उनका कुनबा सदमे में बताया जा रहा है। वहीं संगीता सिन्हा एवं उनके पति भैय्याराम के दोगलेपन की चाल चरित्र पूरी दुनिया के सामने बे–नकाब हो गया है। विधायक एवं उनके पति की इस घिनौनी साजिश से पर्दा उठते ही पूरे प्रदेश में उनकी खूब थू थू हो रही है।

विदित हो कि दिनांक 12 जुलाई को प्रशासन के द्वारा संगीता सिन्हा एवं भैय्या राम के संरक्षण में अवैध रूप से किए जा रहे कांप्लेक्स निर्माण को बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूत कर दिया गया था जिससे अपने आपको अपमानित महसूस कर मामले में आवेदक रही कुन्ती सिन्हा पर जानलेवा हमला करवाया था। उक्त हमले की थाने में शिकायत किए जाने के बाद गिरफ्तारी से बचने भैय्या राम के द्वारा झूठी कहानी गढ़ कर प्रेरणा साहू के द्वारा झूठी शिकायत करवाया गया था।

 

                 संवाददाता –शालू देवांगन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों