उज्जवल दीवान ने छत्तीसगढ़ के समस्त बेरोजगार युवाओं को लेकर एक बार फिर किया महारैली का आह्वाहन

0
Share this news

आजाद जनता पार्टी के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने छत्तीसगढ़ के समस्त बेरोजगार युवाओं को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया है और लगातार युवाओं के हक को लेकर सरकार से सीधे टकरा रहे हैं।

विदित हो कि उज्जवल दीवान ने 13/08/2024 को भी भर्ती अभ्यर्थियों को लेकर दुर्ग से रायपुर तक पैदल यात्रा निकाली थी जिसे पटेल चौक दुर्ग में ही रोक दिया गया था और पीड़ित युवा मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से रायपुर जा कर ना मिल सके इसलिए उज्जवल दीवान को कई घण्टों तक कोतवाली थाना दुर्ग में बैठा कर रखा गया था तब युवाओं के दबाव में उन्हें देर शाम में छोड़ा गया था। उज्जवल दीवान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले कई वर्षों से शासकीय विभागों में भर्तियाँ नही हुई है, बेरोजगार युवा नौकरी का फार्म भरकर वर्षों से लगातार भटक रहे हैं। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य हेतु सशस्त्र बल व जिला बल की भर्ती की गई थी उसके बाद से अब तक भर्ती नही की गई है तथा पूर्व भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के अलावा प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई थी जिन्हें आज तक भर्ती नही किया गया है। 2018 के बाद से आज दिनांक तक 6 वर्ष बीतने के बाद भी नवीन भर्तियाँ नही की गई है, जिससे पुलिस विभाग में बहुत से पद रिक्त हो चुके हैं जिसमें प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को चयनित किया जा सकता है। प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों ने शासन के समक्ष कई बार आवेदन निवेदन किया है परंतु आज तक उन्हें कोई निष्कर्ष प्राप्त नही हुआ है। तथा जो उपनिरीक्षक व आरक्षक पद की भर्तियां जारी की गई हैं उनकी भर्ती अब तक लंबित है। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी परेशान हैं।
संयुक्त पुलिस परिवार ( जिला बल, सशस्त्र बल, डीएसएफ, सहायक आरक्षक, गोपनीय सैनिक, जेल विभाग, नगर सेना ) की बहुत सी माँगें लंबित हैं तथा बहुत से जवान अधिकारियों से प्रताड़ित हैं, उनकी मांगों को पूरा करना व पीड़ित जवानों के साथ न्याय करना छत्तीसगढ़ शासन का कर्तव्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ में समस्त शासकीय विभागों की लंबित भर्तियों को शुरू करने व पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक व आरक्षक की लंबित भर्तियों को शुरू करने व सशस्त्र बल / जिला बल के प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का चयन करने तथा संयुक्त पुलिस परिवार की माँगों को पूरा करवाने हेतु आजाद जनता पार्टी द्वारा दिनांक 21/08/2024 दिन बुधवार को रविशंकर यूनिवर्सिटी से मुख्यमंत्री व गृहमंत्री निवास रायपुर तक महारैली निकाल कर ज्ञापन देने की बात कही है। उज्जवल दीवान के नेतृत्व में होने वाली आजाद जनता पार्टी के महारैली में पूरे छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवा शामिल होंगे जो रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर से प्रातः 11 बजे आजाद चौक, जयस्तम्भ चौक, घड़ी चौक होते हुए मुख्यमंत्री व गृहमंत्री निवास तक पैदल यात्रा करेंगे और ज्ञापन सौपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों