जनपद पंचायत गुरूर में सुनीता साहू अध्यक्ष एवं दुर्गानंद साहू उपाध्यक्ष चुने गए।

0
Share this news

बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत जनपद पंचायत गुरूर में भारी गहमा गहमी के बीच श्रीमती सुनीता संजय साहू बनी अध्यक्ष वहीं उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गानंद साहू निर्विरोध चुने गए।

 

अवगत हो कि जनपद पंचायत गुरूर अंतर्गत 21 जनपद क्षेत्र आते हैं जहां पर भाजपा समर्थित 18 सदस्य एवं 02 सदस्य कांग्रेस समर्थित तथा एक सदस्य निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। जहां पर भाजपा हाईकमान के द्वारा श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू को अध्यक्ष एवं श्री दुर्गानंद साहू को उपाध्यक्ष पद के लिए  उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन भाजपा समर्थित जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता संजय साहू ने भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी करते हुए नामांकन दाखिल किया था। जनपद पंचायत गुरूर में कांग्रेस पार्टी की समर्थित दो सदस्य चुनकर आए हैं जहां पर बहुमत नहीं होने के कारण कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी भी सदस्य ने दावेदारी नहीं किया था बल्कि कांग्रेस की निर्वाचित दोनों सदस्यों श्रीमती कौशल्या साहू एवं रूपसिंह नेताम तथा निर्दलीय सदस्य झालेंद्र साहू ने भी सुनीता साहू के पक्ष में मतदान किया फलस्वरूप श्रीमती सुनीता साहू एक वोट से विजय हासिल कर अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर लिया। लेकिन इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू ने भाजपा पर ही निष्ठा जताते हुए भाजपा के बैनर तले कार्य करने की बड़ी बात कही है।

श्रीमती सुनीता संजय साहू के अध्यक्ष निर्वाचित होने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला वहीं बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना के तर्ज पर भाजपा अधिकृत अध्यक्ष के दावेदार श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू के अध्यक्ष नहीं बनने के खुशी में कांग्रेसी भी झूम उठे। श्रीमती सुनीता संजय साहू के समर्थकों ने आतिशबाजी कर नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू का रंग गुलाल एवं फूलमालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया। उपस्थित जन समुदाय एवं श्रीमती सुनीता संजय साहू तथा श्री दुर्गानंद साहू के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों